हाथरस (मुरसान) 09 अक्टूबर। क्षेत्र के केशरगढ़ी गांव में मां को अपने साथ रखने के विवाद में मारपीट हुई है। आरोप है कि परिवार के लोगों ने कमरुद्दीन और उसके बेटे समीर पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गांव के कमरुद्दीन ने बताया कि उसकी मां बरफो देवी उसके साथ रहती हैं और उसी के घर खाना खाती हैं। उसके छोटे भाई इस बात का विरोध करते हैं। शुक्रवार को परिवार के लोग उसके घर आकर गाली देने लगे। कमरुद्दीन के विरोध करने पर उसके और बेटे समीर के साथ मारपीट की गई। बरफो देवी का कहना है कि वह बड़े बेटे कमरुद्दीन के साथ रहना चाहती हैं। छोटे बेटों के साथ रहने पर उन्हें खाना भी नहीं मिलता। बरफो देवी ने बताया कि बड़ा बेटा उनके खाने-पीने और कपड़ों का ध्यान रखता है। शुक्रवार सुबह कमरुद्दीन और समीर पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला हुआ, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में इलाज कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में शौच को गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
October 10, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद में धूमधाम से निकली जन-जन के
October 10, 2026
मुरसान में शौच को गए युवक की
October 10, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने
October 10, 2026
घर में घुसकर पिता-पुत्रवधू से मारपीट, महिला
October 10, 2026
शराब के लिए दो हजार रुपये नहीं
October 10, 2026
पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से
October 10, 2026
17 वर्षीय छात्र लापता, पिता ने कोतवाली
October 10, 2026
Weather
Hathras
11:32 pm,
Oct 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





