Hamara Hathras

Latest News

सासनी 08 अक्टूबर। नगर में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के तहत श्रीराम बरात धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। बरात का उद्घाटन पूर्व प्रधान देवेंद्र पाठक और रोविन पाठक ने किया। इस दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की बरात का स्वागत किया। श्रीराम बरात का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। बरात आगरा-अलीगढ़ मार्ग और कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास सजाई गई आकर्षक जनकपुरी पहुंची। यहां लवलीश अग्रवाल के आवास पर बरात का स्वागत किया गया। जनकपुरी में भगवान श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और राजा दशरथ के स्वरूपों का आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और माहौल भक्तिमय हो गया। बरात के साथ चल रहे बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बरात का पुष्पवर्षा और स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया। मेले में बैंड और करीब दर्जन भर आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, जय प्रकाश माहेश्वरी, प्रमोद गर्ग, प्रदीप गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्रीराम बरात को लेकर नगर में पूरे दिन उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page