Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अक्टूबर। विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण माह के अंतर्गत 33 केवी उपकेंद्र अल्हैपुर, लाडपुर और लाखनूँ पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनुरक्षण कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें और अपने आवश्यक कार्यों के लिए पूर्व में ही वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग के अनुसार यह अनुरक्षण कार्य विद्युत व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समयावधि में सहयोग करते हुए विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखकर आवश्यक तैयारियां कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page