हाथरस (मुरसान) 06 अक्टूबर । कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केनरा बैंक में मंगलवार को बेटी की शादी के लिए लोन संबंधी जानकारी लेने पहुंचे सफाई कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बैंक में ही अचेत होकर गिर पड़े। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान किशन कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी नगला गोवानी, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। वह हसायन ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। परिवार के लोगों के अनुसार, किशन कुमार अपनी बेटी की शादी के लिए लोन लेने के सिलसिले में बैंक पहुंचे थे। बैंक में कामकाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। बैंक कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने से मौत होने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशन कुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
October 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : बेटी की शादी के लिए
October 6, 2026
दीपावली से पहले हाथरस में बड़ी कार्रवाई,
October 6, 2026
डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक से घर
October 6, 2026
दाऊजी मेला देखकर लौट रहे दंपती की
October 6, 2026
कॉलेज गई 18 वर्षीय छात्रा लापता, पिता
October 6, 2026
सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संचारी रोग
October 6, 2026
सासनी : सेवा संकल्प अभियान के तहत
October 6, 2026
Weather
Hathras
1:36 am,
Oct 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








