Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। मेला श्री दाऊजी महाराज में सोमवार रात आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में पूरा मेला परिसर बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर नजर आया। देर रात से मंगलवार सुबह तक चले कार्यक्रम में भजन गायक मुकुल द्विवेदी ने बाबा खाटू श्याम की महिमा से जुड़े भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की शुरुआत होते ही श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे और पूरा मेला परिसर ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ तथा ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या के संयोजक अरुण उपाध्याय और स्वागत अध्यक्ष कृष्ण वार्ष्णेय रहे, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रतनेश रत्न एवं भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने किया। वृंदावन से आए भजन गायक मुकुल द्विवेदी की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने भजनों की प्रस्तुतियों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। मेला श्री दाऊजी महाराज में हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। खाटू श्याम भजन संध्या ने मेले के धार्मिक माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page