Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में निर्वाचक नामावलियों का निरन्तर पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम चल रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ईपी रेशियो (EP Ratio) एवं जेंडर रेशियो (Gender Ratio) में सुधार करना है, जिससे आयोग के “कोई मतदाता न छूटे” (No Voter to be left behind) के संकल्प को साकार किया जा सके।

इसके तहत महिला कल्याण, उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास तथा युवा कल्याण जैसे विभिन्न विभागों के समन्वय से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य समस्त अर्ह युवाओं, प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों, बेघर, दिव्यांग तथा महिला मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल करना है। प्रशासन ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ ‘फार्म-6’ भरकर अपने बूथ के बीएलओ (BLO) या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कराएं। इसके अलावा, नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in या ECINET ऐप के जरिए भी घर बैठे ऑनलाइन फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page