Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 अक्टूबर । नगर पंचायत कस्बा के वार्ड संख्या दस में सरकारी संपति में बनाए गए नाला को कस्बा के एक जाति वर्ग के युवक पर तोडकर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में तीन अक्तूबर दिन शनिवार को पत्र देते हुए शिकायत की है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के सभासद ने अधिशासी अधिकारी के नाम से दिए गए शिकायती पत्र में कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वही दूसरे पक्ष के युवक ने सभासद के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि नगर पंचायत के एक सभासद हमे हमारी पैत्रक भूमि पर दीवार लगाए जाने को परेशान कर रहे है।सभासद के द्वारा बिना किसी वजह के मुझ पर मिथ्या आरोप लगा रहे जो पूरी तरह गलत है।उनके द्वारा दलाली के रूप में धन की भी डिमांड की गई है।नगर पंचायत के कस्बा हसायन के वार्ड संख्या पांच के मोहल्ला किशन निवासी अंकुर शर्मा सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के नाम से नगर पंचायत कार्यालय में दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में शिकायत करते हुए कहा गया है कि वार्ड संख्या दस में सरकारी सम्पत्ति मे बनाया गया नाला जिसमें हसायन कस्बा की पचास प्रतिशत बस्ती का गन्दा पानी आगे पोखर मे जाता है।जिसको एक जाति वर्ग समाज के युवक के द्वारा गुंडागर्दी से सरकारी नाले को तोड़ कर उस पर कब्ज़ा कर लिया गया है।सरकारी नाले पर कब्जा करके नए नाले का उसी के पास में नया निर्माण कर दिया गया है।जिससे समाज मे बड़ा ही आक्रोश का माहौल है।जब मै सभासद ने वहां मौके पर जाकर इस निर्माण कार्य का विरोध किया।तो उपरोक्त नाम के युवक के द्वारा वहाँ के लोगो से पता चला मुझे जान से मारने कि धमकी दे रहा था।सभासद अंकुर शर्मा ने अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत से मांग कर विशेष आग्रह निवेदन करते हुए कहा है कि सरकारी नाले पर कब्ज़ा को लेकर नामजद युवक के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की सिफारिश की है।इस संबंध में दूसरे पक्ष के रमेश प्रजापति ने बताया कि जिस जगह हम दीवार वाउंड्रीवाल लगाकर निर्माण कार्य कर रहे है वह हमारी दादालाई पैत्रक भूमि है। हमने अपनी भूमि की पैमाइश कराकर दीवार वाउंड्रीवाल करा दी गई है।नाला तो हमारी जमीन पर पहले से ही बना हुआ।वर्तमान में नाला को पानी निकासी के लिए छोड दिया गया है।अगर कोई हमारी दादालाई पैत्रक संपति पर गलत तरीके से कब्जा किए जाने का आरोप लगा रहे है।वह यह साबित करके दिखाए।उन्होने कहा कि सभासद उनके व उनके समाज के नाम को बिना वजह के घसीट रहे है।हमारी पेत्रक भूमि से नाला हटवाए जाने के लिए हमने अधिकारियो से कहा था।तो अधिकारियो ने हमें यह आश्वासन दिया था कि तुम्हारी भूमि से नाला को हटवा दिया जाएगा।तभी हमने नाला को छोडकर वाउंड्रीवाल लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page