Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अक्टूबर। कोतवाली हाथरस क्षेत्र के कमला बाजार में कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। नयागंज निवासी शरद कुमार पुरोहित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान कुछ लोगों ने उस पर राइफल तान दी और तीन दिन के अंदर मरवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शरद कुमार पुरोहित ने पुलिस को बताया कि दो अक्टूबर की शाम वह कमला बाजार स्थित दाड़ी वाले बुकसेलर के पास किसी काम से गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर हाथापाई की। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकला। घटना के बाद शरद कुमार पुरोहित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page