Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में बच्चों के कबड्डी खेलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पांच लोगों ने एकराय होकर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में एक तीन माह की गर्भवती महिला को चोट लगने और ब्लीडिंग होने की बात सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गांव बरसै निवासी चरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 12 वर्षीय भतीजा हर्ष अन्य बच्चों के साथ कबड्डी खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गांव के ही गिर्राज सिंह ने बच्चों के साथ मारपीट कर दी। विवाद आगे न बढ़े, इसलिए चरन सिंह ने उस समय कोई विरोध नहीं किया। तहरीर के अनुसार, शाम के समय गिर्राज सिंह, रामेश्वर, अजय, संतोष और गिर्राज सिंह का दामाद, निवासी सोखना थाना हाथरस गेट, एकराय होकर चरन सिंह के घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चरन सिंह और उसकी पत्नी गीता देवी के पेट में लात मारी गई। पीड़ित के मुताबिक गीता देवी तीन माह की गर्भवती हैं। मारपीट के बाद उन्हें ब्लीडिंग शुरू हो गई और गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए सासनी सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page