Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अक्टूबर। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर एक और दो अक्टूबर को सादाबाद इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। कई स्कूलों के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। समापन पर कॉलेज प्रबंधक कुंवर मेहमूद अली खान, प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने शारीरिक शिक्षकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को अनुशासन-मेहनत से बढ़ने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने खेलों को छात्रों के शारीरिक-मानसिक विकास के लिए जरूरी बताया। सफल आयोजन के लिए स्टाफ का आभार जताया। 17 साल के बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में राम उपाध्याय पहले, किशन प्रताप दूसरे, अभिषेक तीसरे। गोला फेंक में आलोक शर्मा पहले, प्रांशू दूसरे, सोहिल तीसरे। चक्का फेंक में जुनेद पहले, करन दूसरे, आलोक तीसरे। भाला फेंक में नैतिक पहले, आलिशान दूसरे, जुनैद तीसरे। ऊंची कूद में प्रिंस राणा पहले, नैतिक दूसरे, कुणाल तीसरे। समापन पर कई स्कूलों के शारीरिक शिक्षक और सादाबाद इंटर कॉलेज के स्टाफ मौजूद थे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ खत्म हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page