Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के संयोजन में कस्बा, देहात में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने यात्रा में भाग लिया और गांधी-शास्त्री के आदर्शों का गुणगान किया। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के बीच नगर का माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ से पूर्व पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहंकार से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखा और सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में अहंकार से बचना चाहिए। छोटा-मोटा अहंकार भी ठीक नहीं है और यदि अहंकार बड़ा रूप ले ले तो उसका परिणाम रावण की तरह विनाशकारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति, व्यापार और सामाजिक जीवन में व्यक्ति को मान-सम्मान के साथ विनम्रता बनाए रखनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सादगी, विनम्रता और सेवा की प्रेरणा देता है। आर्मी प्लाजा से श्री श्रद्धानंद जी महाराज ने तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इसके बाद यात्रा प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड और विनोबा नगर क्षेत्र से होते हुए जवाहर बाजार पहुंची। यहां से यात्रा कृष्ण टॉकीज और बाईपास मार्ग से होते हुए वापस आर्मी प्लाजा पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। हाथों में तिरंगा लिए युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस दौरान गिरीश गौतम, पंचम सिंह, मुकेश सिसोदिया, राजेश चौधरी, राजपाल भरंगर, शैलेंद्र यादव, धर्मेंद्र चौधरी, रामकिशन सिंह, संजीव पाराशर, पूर्व अध्यक्ष भाजुद्दीन, निरंजन सिंह शास्त्री, ओमवीर सिंह चौधरी और सचिन पचहरा सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page