Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन हाथरस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सम्मान में सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और गति देने में महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन देश के उन ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए राष्ट्रसेवा करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए उपहार भी वितरित किए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन्स दुष्यंत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय महेंद्र पाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों एवं शाखाओं में भी गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। थाना एवं शाखा प्रभारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा सत्य और अहिंसा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समाज में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : मानकों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे निजी विद्यालय,बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से खिलवाड, बिना प्रशिक्षित शिक्षकों के पढ़ाए जा रहे मासूम बच्चे, जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलअभिभावकों से वसूली जा रही मोटी फीस
हसायन : निजी कृषि सेवा केंद्र संचालक किसानों का कर रहे आर्थिक शोषण, यूरिया के साथ जबरन थमाया जा रहा अतिरिक्त उर्वरक, सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद, बीज और कृषि दवाओं की हो रही बिक्री, बिना बिल दिए किसानों से वसूली जा रही मोटी रकम
हसायन :सीधामई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप,जिलाधिकारी से की शिकायत, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर मनमानी, मनरेगा में फर्जी कार्य, निर्माण कार्यों में अनियमितता और जल निकासी का रास्ता बंद करने के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page