
हाथरस 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं।




