Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पर्व गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ‘साइकिल वाले’ एवं प्रबंधक ब्रजनंदन गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति के उप प्रबंधक हरिओम शरण भारती, कोषाध्यक्ष मोरमुकुट गुप्ता तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामतेज ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत राघव ने किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page