
हाथरस 02 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और ‘जय जवान, जय किसान’ के विचार बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि आज समाज को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष एवं देश के प्रति योगदान को याद किया तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में देवेंद्र कुशवाहा, अजय सिकरवार, बनी सिंह बघेल, बालकिशन यादव, हाजी नवाब हसन, चिराग वार्ष्णेय, ललित चौधरी, अशोक गोला, अनुज उपाध्याय, डॉ. देवकीनंदन प्रजापति, तालिब राणा, सहवाज खान, विदित बघेल, नुसरत अली, रवेंद्र प्रजापति, अनूप यादव एवं महावीर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




