
हाथरस 02 अक्टूबर। बागला इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में 1 और 2 अक्टूबर 2026 को तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अतुल वर्मा मौजूद रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में हाथरस तहसील के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 80 मीटर दौड़ में धनंजय ने प्रथम, तन्मय शर्मा ने द्वितीय और कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में समीर तोमर प्रथम रहे, जबकि 600 मीटर में विपिन ने बाजी मारी। लंबी कूद में जितेंद्र प्रथम, तन्मय द्वितीय और रोहन तृतीय रहे। ऊंची कूद में समीर, गोला फेंक व चक्का फेंक में धनंजय तथा 80 मीटर बाधा दौड़ में तन्मय प्रथम रहे। अंडर-17 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अनंत उपाध्याय, 200 मीटर और 400 मीटर में विपिन कुमार, 800 मीटर में कृष्ण शर्मा तथा 1500 मीटर में समीर तोमर ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में विपिन, ऊंची कूद में कार्तिक, त्रिकूद में आशीष, गोला फेंक में अंश वर्मा, चक्का फेंक में कौशल, तारगोला फेंक में अंश वर्मा तथा भाला फेंक में पीबीएएस इंटर कॉलेज के पियूष प्रथम रहे। 3000 मीटर दौड़ में कृष्ण शर्मा और पैदल चाल में अमन पाराशर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पीबीएएस इंटर कॉलेज के अमन खान, 200 मीटर में अंकुल कुमार, 400 मीटर में लव शर्मा, 800 मीटर में विवेक कुमार तथा 1500 मीटर में प्रशांत प्रथम रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में अंकुल, लंबी कूद में लव शर्मा, ऊंची कूद में अनुज और त्रिकूद में लव शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में घनश्याम, चक्का फेंक में पीबीएएस इंटर कॉलेज के प्रशांत, भाला फेंक में कृष्ण कुमार तथा 400 मीटर बाधा दौड़ में अनुज प्रथम रहे। 3000 मीटर दौड़ में प्रशांत और पैदल चाल में विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में पीबीएएस इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और कई स्थानों पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज गोयल के संरक्षकत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रभारियों जितेंद्र सिंह जादौन, योगेंद्र कश्यप, अनुराग तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत यादव, राजेश कुमार, आरजू गर्ग, प्रियंका सिंह, डॉ. मनोज शर्मा, दाऊ दयाल, बलबीर सिंह, नवनीत कुमार, मुलायम सिंह, सोमेश्वर शर्मा, जयप्रकाश, विनोद कुमार, पंकज गौतम, धर्मेंद्र पाल सिंह, प्रशांत कुमार, लोकेंद्र पाल सिंह, हरजीत कुमार, संदीप कुमार, सुरेश चंद्र भारती, सचिन शर्मा, उपवन गुप्ता और विजेंद्र सिंह का सहयोग रहा। पीबीएएस इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रवक्ता चंद्रगुप्त मौर्य ने अभिलेख विभाग के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली। उनके सहयोग में डीपी सिंह, प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार और ज्ञानेंद्र मौजूद रहे। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हरिनंदन, संजय प्रकाश, चंद्रप्रकाश, सत्येंद्र, मोहनलाल, गौरव लवानिया, मनोज और जयदेव ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया। अंग्रेजी प्रवक्ता बसंत कुमार सिंह ने मीडिया प्रभारी की भूमिका निभाई। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।




