हसायन : समय परिवर्तन होने के बाद भी सी.एच.सी. में निर्धारित समय पर नहीं आए चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी
सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 अक्टूबर। शीतकालीन मौसम परिवर्तन होने के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन हो जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियो के दैनिक आवागमन की कार्य प्रक्रिया में लेट लतीफी की आदत होने के कारण देरी से आना इन स्वास्थ्य कर्मियो की आदत में शुमार होता दिखाई दे रहा है।गर्मियो बरसात के ग्रीष्म कालीन मौसम में शासन के आदेश पर सुबह आठ बजे से दो बजे तक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित किया गया था।एक अक्तबूर दिन गुरूवार से सुबह आठ बजे के बजाए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने के समय दस बजे से हो जाने के दौरान समय परिवर्तन होने के बाद भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मियो के अलावा संविदा आयुष चिकित्सक व अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियो के अलावा नियमित स्वास्थ्य कर्मियो के देरी से आने का सिलसिला जारी होते हुए दिखाई दिया।जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल के निर्देश के बाबजूद स्वास्थ्य कर्मचारी समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डयूटी करने के लिए नहीं आ रहे। ना ही स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ सफाई हो रही हैं।आज एक अक्तूबर दिन गुरूवार को समय परिवर्तन होने के बाबजूद स्वास्थ्य कर्मचारी निर्धारित समय दस बजे से चार बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खुलने का समय निर्धारित हो जाने के बाबजूद कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी सी.एच.सी.हसायन में समय से डयूटी करने के लिए नहीं पहुंच सके।गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी पर सुबह दस बजकर दस मिनट पर नेत्र परीक्षण कक्ष में नेत्र परीक्षण करने वाले नेत्र परीक्षण अधिकारी ही निर्धारित समय से उपस्थित होने के दौरान मौजूद दिखाई दिए।नेत्र परीक्षण अधिकारी के कक्ष के अलावा एक्सरे कक्ष,डाट्स सेंटर कक्ष,दवा वितरण कक्ष,पंजीकरण पर्चा कक्ष पर कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद दिखाई नहीं दिया।स्वास्थ्य केन्द्र के कुछ कक्ष कमरों पर ताला लगा दिखाई दिया।सी.एच.सी के परिसर में अंदर सफाई भी नहीं हो सकी।पंजीकरण कक्ष पर बाहर मरीज चिकित्सक,स्वास्थ्य कर्मचारियों का आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।इस सबंध में चिकित्साधीक्षक प्रभारी वरुण चौधरी से जानकारी करने पर बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो के खुलने का समय एक अक्तूबर से दस बजे का हो गया है।अब तक तो स्वास्थ्य कर्मचारी आ गए होंगे।जो भी स्वास्थ्य कर्मचारी समय से नही आए होगें तो उनके बारे में जानकारी की जाएगी। और सफाई के बारे में पुछने पर बताया कि साफ सफाई का कार्य करने वाले कुछ प्राइवेट स्तर के कर्मचारी लडके बीच बीच में नाटक करते रहते हैं।ज्यादा नाटक करेंगे तो उन्हे हटा दिया जाएगा।








