Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 अक्टूबर। कस्बा के नगला रति मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज गुरुवार एक अक्टूबर को उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के तत्वावधान में छह दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।अक्तूबर माह के पहले दिन एक अक्तूबर की एक तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजनांतर्गत गर्भवती महिलाओ के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के लिए भी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरूण चौधरी के द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के लिए भी गर्भवती स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।गर्भवती स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आने वाले महिलाओं को फैमली प्लानिंग परिवार कल्याण हेतु परामर्श दात्री डिंपल के द्वारा सभी महिलाओं को बच्चों में अंतर रखने के लिए व परिवार के बेहतर कल्याण के लिए एक बच्चे के जन्म के बाद परिवार नियोजन की विधि अपनाने के साथ गर्भ निरोधक गोली माला डी,कॉपर टी,अंतरा का प्रयोग किए जाने की बारे में जानकारी दी।स्वास्थ्य शिविर में आयुष आयुर्वेद,नेत्र परीक्षण सहित जनरल ओपीडी शिविर का आयोजन किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में इसका आयोजन किया।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण इलाकों तक मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था।शिविर में तमाम ग्रामीण पहुंचे।उन्होंने जांच कराई और मुफ्त दवाएं लीं।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर सलाह दी।यहां ब्लड प्रेशर,डायबिटीज,खून की कमी, मौसमी बीमारियों की जांच हुई। गर्भवती महिलाओं को पोषण सलाह के साथ आयरन व कैल्शियम की गोलियां दी गई।मरीजों को मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं।स्वास्थ्य शिविर में कस्बा व देहात क्षेत्र के कुल दो सौ दो ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य सेवाओ के बारें में परामर्श लेकर सर्दी खांसी के अलावा एंटी रैबीज बंदर कुत्ता काटने से पीडित मरीजाे ने दवाएं प्राप्त की।प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.वरूण चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजनान्तर्ग क्षेत्र की पिच्यासी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न प्रकार की जांचें की गई।छह गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रैंगेंसी घोषित किया गया।हाई रिस्क प्रैगेंसी वाली महिलाओं को खानपान व कढाई में हरी सब्जी बनाकर उनका नियमित सेवन फल फ्रूट का प्रयोग किए जाने की सलाह दी गई।पहली बार गर्भ धारण करने वाली फर्स्ट सेमेस्टर में इकतालीस गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण कराकर गर्भवती महिलाओं से संबधित जाचें रक्त परीक्षण लैब बीएचयू में की गई।पिच्यासी गर्भवती महिलाओं में से इकहत्तर गर्भवती महिलाओं के निजी हॉस्पीटल में अल्ट्रासाउंड की नि:शुल्क सुविधा योजना का लाभ देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से पर्ची प्रदान कर सभी गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराए जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से संबंद्ध सिकन्द्राराऊ के एक प्राइवेट हॉस्पीटल पर स्थापित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भेजकर अल्ट्रासाउंड कराए गए।स्वास्थ्य शिविर में डॉ.हितेश वार्ष्णेय,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएस टीम की महिला आयुष संविदा चिकित्सक डॉ.शबनम,संविदा महिला चिकित्सक डॉ.कुसुम,संविदा आयुष चिकित्सक डॉ.अभिनव,संविदा आयुष चिकित्सक रूपेश कुमार,फार्मासिस्ट विजय कुमार शर्मा,निरोत्तम सिंह,वीरेन्द्र सिंह,डिपंल,राहुल कुमार शर्मा,स्टाफ नर्स प्रिंका सहित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page