Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 29 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी के लिए निकाली गई कलश व बाइक यात्रा का मंगलवार शाम को मुरसान के मथुरा मार्ग कंचना फाटक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक यह यात्रा शुरू की गई है। यात्रा प्रभारी दीपक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों और सरकार की ओर से किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लंबे समय तक सेवा की और अब देश की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष संध्या आर्य, यात्रा संयोजक मुकेश चौहान, मुरसान मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, राजकुमार शर्मा, दिलीप मित्तल, शिवकुमार प्रधान, आदित्य भारद्वाज, हीरो प्रधान, टिंकू शर्मा, राजेंद्र शर्मा, हमवीर सिंह, दुर्ग सिंह, विजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page