Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) के जिला अध्यक्ष एवं व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल के संयोजन में भव्य व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को एक मंच पर लाकर हाथरस के उद्योग और व्यापार के आर्थिक विकास को नई दिशा देने पर चर्चा करना रहा। सम्मेलन में हाथरस के अलावा बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, एटा और आगरा से व्यापारी एवं उद्योगपति शामिल हुए। इस दौरान हाथरस की महिला उद्यमियों एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली मातृशक्ति का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पीके गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी तथा जॉइंट कमिश्नर जीएसटी आरके सिंह की मौजूदगी ने व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन कपिल अग्रवाल, चेयरमैन एवं प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल तथा फेम के जिला महामंत्री ऋषि वाष्णैय ‘लहरा वाले’ ने किया। मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य एवं फेम के राष्ट्रीय महासचिव आरके गौड़ सीए, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा आर्थिक सेल के संयोजक राजेश्वर पैन्यूली सीए, फेम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, प्रमुख समाजसेवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बौहरे रमन मूर्ति शर्मा ने की तथा स्वागताध्यक्ष ओमकार अग्रवाल ‘बड़कन बाबू’ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा फेम के संस्थापक स्वर्गीय बीके बंसल एवं हाथरस व्यापार मंडल के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष बौहरे राम मूर्ति शर्मा सर्राफ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में देवेंद्र मोहता, प्रदीप गोयल, नन्नूमल गुप्ता, चंचल सुपारी, गोविंद प्रसाद अग्रवाल ‘दाल वाले’, दीपक बूटिया, टैक्स अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, सत्यप्रकाश रंगीला, रवि वाष्णैय और शरद अग्रवाल सहित प्रमुख उद्योगपतियों ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि आरके गौड़ ने कहा कि हाथरस में उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ डिजिटल व्यापार को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय व्यापारी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। सम्मेलन में आधुनिक व्यापार तकनीक, ई-कॉमर्स, जीएसटी की बारीकियों और नई उद्योग नीतियों पर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश्वर पैन्यूली ने स्थानीय लघु एवं कुटीर उद्योगों और छोटे व्यापारियों को सहयोग देने तथा ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं भूपेंद्र सिंह सोवती ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है और व्यापारियों के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने व्यापारी सुरक्षा और व्यापार की रक्षा को संगठन का प्रमुख दायित्व बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अध्यक्ष रमन मूर्ति शर्मा ने सभी का आभार जताया। स्वागताध्यक्ष ओमकार अग्रवाल की ओर से अतिथियों एवं प्रतिभागियों का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जय शर्मा, तरुण शर्मा, प्रवीन खंडेलवाल, पुलकित अग्रवाल, दीपक बूटिया, शशांक शर्मा, शुभम, अमन गोयल, ओमप्रकाश वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, बंटू, शैलेंद्र शर्मा, डॉ. दिनेश माहेश्वरी, लोकेश अग्रवाल ‘दाल वाले’ सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन की घोषणा संयोजक सुरेश अग्रवाल ने की। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ व्यापारी बंधुओं का सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया तथा कार्यक्रम की कवरेज के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया का भी विशेष आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page