Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा एवं प्रो. संगीता अरोरा के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में 12 छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए प्रभावी प्रस्तुति दी, जिसमें भूमि गुप्ता, मोनी चौधरी, गुंजन सिंह, श्वेता राणा और दिशा शर्मा आदि छात्राएं शामिल रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में 12 छात्राओं ने प्रतिभाग कर ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ विषय पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं और उभरते हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. बरखा भारद्वाज ने किया, जबकि डॉ. ललितेश और डॉ. रंजना का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page