Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 सितम्बर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन शहीद भगत सिंह के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए किया गया। रक्तदान शिविर का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। शिविर में जिला छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, करन कश्यप, के.के. वर्मा, विनता माथुर, राधा यादव, रहमत अली एवं सुग्रीव सिंह ने रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के जीवन और उनके देश के प्रति समर्पण को याद किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए समाजसेवा और जनहित के कार्यों में योगदान देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page