Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। आगामी 29 एवं 30 सितंबर को जनपद बरेली में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 26 सितंबर 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में आयोजित किए गए। चयन प्रक्रिया में अंसार हुसैन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। ट्रायल में जनपद के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है—

पुरुष वर्ग: सुमित कुमार, अरुण कुमार, करतार सिंह, देवेंद्र कुमार, शिव कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, मोहित, खिलेन्द्र, इशान्त कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, कृष्णवीर, कान्हा राना, देवेश एवं मोहित पचौरी।

महिला वर्ग: शालू शर्मा।

जिला स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। अब ये खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स में अपने प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page