
हाथरस 26 सितम्बर। 115वें लक्खी एवं तृतीय प्रांतीयकृत मेला श्री दाऊजी महाराज में बाल नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने किया, जबकि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम के समन्वयक नवाब वर्मा, प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह एवं महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन माधव शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने गायन एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायन में विक्रम ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। नृत्य प्रतियोगिता में शिवाय वर्मा ने प्रथम, सिद्धि गुप्ता ने द्वितीय तथा पूर्वी वार्ष्णेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में फरहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हसायन के बच्चों ने द्वितीय तथा श्री महात्मा गांधी कन्या विद्यालय, हाथरस के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में आई.एस.एम. पब्लिक स्कूल ने प्रथम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, मुरसान ने द्वितीय तथा महात्मा गांधी कन्या विद्यालय, हाथरस के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपर डांसर फेम अनुराग सिंह चौहान तथा नेशनल डांस कोरियोग्राफर कपिल चंदेल शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रस्तुतियों का स्पष्ट एवं निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में शंभूनाथ पुरोहित, शरद अग्रवाल डिब्बा वाले, राम गुप्ता प्रेस वाले, पत्रकार अनिल कश्यप, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, आशू आंधीवाल, कुनाल गुड वाले, मुकेश जेवरी, राजेंद्र चौधरी, मंजू शर्मा तथा विकास शर्मा गौर पैथ लैब रहे। कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थाओं में नत्थीलाल पराशर, दिलीप उर्फ डब्बू, विशांत सोनी, राम दीक्षित, शिवम गौड़ सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मेले में मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया।







