Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 सितम्बर। थाना मुरसान क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को वादी ने सूचना दी थी कि 23 सितंबर को आरोपी ने उसके घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना मुरसान में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी मुरसान को निर्देश दिए। इसके बाद थाना मुरसान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद जितेन्द्र पुत्र मुन्नालाल उर्फ मन्नू निवासी महामौनी, थाना मुरसान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। मामले में थाना मुरसान पर मु0अ0सं0 226/26, धारा 115(2), 131, 333, 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र के विरुद्ध वर्ष 2023 में भी थाना मुरसान में धारा 411/414 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page