हाथरस 25 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज प्रांगण में लगे अखिल भारतीय खटीक समाज शिविर में बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों का अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान बुजुर्गों ने युवाओं को शिक्षा, एकता और समाजसेवा का संदेश देते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारियों एवं अतिथियों में इंजीनियर किशन सिंह परेवा, गणेश जी लाल बिजली वाले, रमेश चंद्र जी, सूरजपाल जी, साधेव सिंह दरोगा जी, देवी सिंह जी, गोकुल चंद्र जी, भगवान दास जी अध्यापक, राजवीर जी, रमेश चंद्र जी मास्टर, विजय सिंह डीलर साहब एवं राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भगवान राम, दाऊ बाबा, संत शिरोमणि दुर्लभ नाथ जी एवं राजा खटवांग की छवियों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह, भगवान दास चक्रवर्ती, मुन्ना भैया लेक्चरर एवं अन्य पदाधिकारियों ने समाज के बुजुर्गों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बुजुर्गों ने युवाओं को दिया शिक्षा और एकता का संदेश
सम्मान समारोह के दौरान समाज के बुजुर्गों ने अपने विचार रखते हुए युवाओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि उनका समय अब निकल चुका है और युवा ही समाज का भविष्य हैं। युवाओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवा राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं से समाज के साथ-साथ राष्ट्रसेवा को भी अपना कर्तव्य मानने का आह्वान किया। बुजुर्गों ने कहा कि दाऊजी मेले में लगाया गया समाज का यह शिविर मेले के शुभारंभ से लेकर समापन तक चलता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से शिविर में आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शिविर पूरे समाज का है और इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए। समाज की एकता को मजबूत करते हुए कहा गया कि यदि सभी एकजुट रहें तो कोई भी विपरीत शक्ति समाज को कमजोर नहीं कर सकती।
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में जगन्नाथ जी, मास्टर मूलचंद जी, अध्यापक सुधीश जी, बाबू भगवान दास जी, एडवोकेट श्यामसुंदर जी, रविंद्र सिंह, भूरी सिंह जी, गजराज जी, जितेंद्र कुमार, मीना देवी, चौक मालती देवी, रोहित, संगीता देवी, माही, भूमि, हरिशंकर, होरीलाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिविर संयोजक एडवोकेट अर्जुन सिंह ने किया। समारोह के दौरान समाज के बुजुर्गों के सम्मान के साथ युवाओं को शिक्षा, एकता, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।










