




इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके एकात्म मानववाद और राष्ट्रहित की भावना को भी स्मरण किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने, समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर, अनु विमल जी ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सेवा भारती, भवतेन्द्र पाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य एवं जिला कोषाध्यक्ष सेवा भारती, सूबेदार सुरेश सिंह ट्रेनिंग जेसीओ, एनसीसी विनीता सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव, डॉ. अनुपम भारद्वाज शैक्षिक निदेशक, अलका जी कोऑर्डिनेटर, राधेश्याम जी पूर्व विभाग व्यवस्था प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री ने उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के आचार्यों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह, छायाकार निखिल वर्मा सहित विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभाव एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
You cannot copy content of this page
Javascript not detected. Javascript required for this site to function. Please enable it in your browser settings and refresh this page.