Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 सितम्बर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब शराब के नशे में पहुंचे एक व्यक्ति ने स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया। आरोप लगने के बाद अस्पताल स्टाफ में नाराजगी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामला बढ़ता देख आरोप लगाने वाला व्यक्ति मौके से भागने लगा, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे चिकित्सक के कक्ष में बैठाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर युवक ने अपने आरोप को लेकर माफी मांग ली। युवक ने पुलिस को बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने उससे रुपये नहीं मांगे थे। उसके अनुसार, वह बेहतर इलाज के लिए खुद पांच हजार रुपये देने की बात कह रहा था। युवक सादाबाद क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। माफी मांगने के बाद अस्पताल की ओर से उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि युवक हंगामा कर चिकित्सकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था। बाद में उसके द्वारा माफी मांगने पर अस्पताल की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page