
हाथरस 23 सितम्बर। कलवारी में मंगलवार देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और विवाद बढ़ने पर मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में रिहान अली, बबलू और बबली घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।







