
हाथरस 23 सितम्बर। जिला प्रोबेशन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को थाना मुरसान क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। थाना एएचटी से उपनिरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी शिवम, महिला मुख्य आरक्षी योगेश सेंगर तथा जिला प्रोबेशन विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान, सहायक कर्मी कैलाश चन्द्र कुशवाह और वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मनीषा भारद्वाज अभियान में शामिल रहे। संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आमजन को बाल भिक्षावृत्ति और बालश्रम के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। लोगों से बच्चों को भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम से दूर रखने और ऐसे मामलों की जानकारी संबंधित विभाग या पुलिस को देने की अपील की गई। इस दौरान टीम ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी। इनमें महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।







