Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 23 सितम्बर। जिला खेल कार्यालय, हाथरस की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर पुरुष जिम्नास्टिक एवं एथलेटिक्स के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में संपन्न हुई। सीनियर पुरुष एथलेटिक्स का चयन/ट्रायल सुजी यादव और अंसार हुसैन ने लिया, जबकि सीनियर पुरुष जिम्नास्टिक का ट्रायल विष्णु कौशिक और असलम खान द्वारा कराया गया। एथलेटिक्स में 100 मीटर और 200 मीटर के लिए प्रेम, 200 मीटर और 400 मीटर के लिए रजनेश तथा शॉटपुट के लिए जितेंद्र शर्मा का चयन किया गया। वहीं जिम्नास्टिक में आदेश शर्मा, दर्श शर्मा, धर्मेंद्र, प्रिंश, सौर्य पोनिया और लक्ष्य ठेनुआ का चयन हुआ। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page