
हाथरस 23 सितम्बर। जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल व्यापारी एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंडित हरिमोहन शर्मा गुरुजी अपने पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ कस्बा मुरसान पहुंचे। यहां उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित टेंट व्यापारी कैलाश चंद्र शर्मा और अरविंद कुमार शर्मा से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अग्निकांड से प्रभावित गोदाम का निरीक्षण किया। बताया गया कि आग लगने से गोदाम में रखा टेंट से संबंधित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है। पंडित हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने नवागत जिलाधिकारी से अग्निपीड़ित टेंट व्यापारी को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ एसोसिएशन हर समय खड़ी है और पीड़ित व्यापारी को राहत दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान भूपेंद्र दयाल शर्मा, बृजमोहन शर्मा, बालकिशन शर्मा, रेशम सिंह हलवाई, किशन शर्मा, साबिर अली, आशु सैनी, गंगाचरण सैनी, आरके सिंह, लालाराम, सूरजपाल सिंह सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।










