
हाथरस 23 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज के 115वें तृतीय राजकीय मेले के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी की ओर से लगाए गए शिविर का उद्घाटन सादाबाद विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी एवं बसपा जिलाध्यक्ष राज कपूर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार भी रखे। डॉ. अविन शर्मा ने श्री दाऊजी महाराज और रेवती मैया के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि जे.पी. सागर ने कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बसपा के मंडल जोन प्रभारी सूरजपाल सिंह, जिला पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कपूर ने की, जबकि संचालन डॉ. रईस अहमद अब्बासी ने किया। समापन अवसर पर राज कपूर ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री दाऊजी महाराज का मेला वर्षों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता आ रहा है।










