
हाथरस 23 सितम्बर। विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 24 सितंबर को विद्युत उपकेंद्र गिजरौली देहात पर पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य कराया जाएगा। ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 8 एमवीए की जाएगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार गिजरौली उपकेंद्र से पोषित गिजरौली, नगला भीम, कलवारी, मीतई, सहजादपुर, नगला दुर्जी, तेहरा, पापरी, पैकवाड़ा, परसारा, कुमरई, नगला बरिया, गिजरौली टाप, टाप रोड, नगला धनसिंह, नहरोई, कुमरपुर, कुमरपुर गढ़ी, खोंडा हजारी, आशीर्वाद धाम, आशीर्वाद कुंज, सन सिटी, लक्ष्मी होम्स, गीता विहार, गंगा धाम, रोशन एनक्लेव, बांके बिहारी, ब्रजधाम, मंगल धाम, वृद्धाश्रम और गिरवर धाम क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विद्युत विभाग ने सभी संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि क्षमता वृद्धि का कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। विभाग ने कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है।









