Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 सितंबर। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने आज कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर जनपद हाथरस के 36वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है । उन्होंने डबल लॉक में रखे आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी ने निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करते हुए संबंधित अभिलेखों का मिलान एवं आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी तथा वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई।
आपको बतादें करीब दस महीने 23 दिन के कार्यकाल के बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला कर दिया गया । शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अतुल वत्स को विशेष सचिव राजस्व बनाया है। वहीं, नगर विकास विभाग में विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। सत्य प्रकाश पटेल 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अब उन्हें हाथरस की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है। अतुल वत्स ने पिछले साल 28 अक्टूबर को हाथरस के जिलाधिकारी का पद संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page