Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 22 सितम्बर। हाथरस के लोकप्रिय जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला हो गया है, उनका कार्यकाल लगभग 10 महीने का रहा। अतुल वत्स ने 29 अक्टूबर 2025 को हाथरस के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। वह अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।अपने कार्यकाल के दौरान अतुल वत्स सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहे । बच्चों में उनकी पहचान खास तौर पर डीएम अंकल के रूप में रही । सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे अपनी समस्याओं को लेकर डीएम से गुहार लगाते थे, जिसके बाद डीएम अतुल वत्स ने कई समस्याओं का निराकरण भी किया। हाथरस के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के बीच भी डीएम अतुल वत्स खासा लोकप्रिय रहे। दाऊजी मेल को भव्य बनाने में उनका विशेष योगदान रहा। नगर विकास विभाग में विशेष सचिव रहे सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके सामने जिले में चल रही विकास और निर्माण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ शहर की यातायात व्यवस्था, जलभराव, पेयजल, औद्योगिक विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। हमारा हाथरस डिजिटल न्यूज़ की ओर से अतुल वत्स जी को उनके आगामी भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page