Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 22 सितम्बर। मुरसान कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सत्य प्रकाश सोमवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। वह बाइक से ड्यूटी के सिलसिले में हाथरस जा रहे थे। इसी दौरान मुरसान कस्बा पार करने के बाद करबन नदी से पहले एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांस्टेबल सत्य प्रकाश बाइक समेत सड़क पर गिर गए और उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल कांस्टेबल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page