
हाथरस 22 सितम्बर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (एलडीबी) द्वारा लघु एवं सीमान्त किसानों के हित में संचालित मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ 23 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हाथरस जनपद में 23 सितंबर को प्रातः 9 बजे से अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं अन्य संबंधित लोगों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम की प्रेस कवरेज के लिए स्थानीय पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है।









