Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 सितम्बर। श्री अग्रवाल सभा की एक आकस्मिक बैठक 20 सितंबर को श्री अग्रवाल धर्मशाला, चावड़ गेट पर सभा अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने महाराजा श्री अग्रसैन जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ‘किराने वाले’ ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सदन ने पुष्टि की। पिछली बैठक में दो दिवसीय मेले को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके चलते इस आकस्मिक बैठक में विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद अध्यक्ष एवं सदन ने अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा दो दिवसीय अग्रसैन मेले के आयोजन पर सहमति जताई। अग्रसैन जयंती संयोजक हर्ष मित्तल (पिंटू) ने बताया कि श्री अग्रसैन जयंती की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजकुमार एवं नागकन्याओं का चयन ड्रा के माध्यम से 23 सितंबर, बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने सभी अग्रबंधुओं से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जयंती की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया। पत्रिका संपादक गोविंद शरण अग्रवाल ने बताया कि जयंती पत्रिका के प्रकाशन का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पत्रिका प्रकाशित की जाएगी। बैठक में चंदा एकत्र करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन भी किया गया, ताकि चंदा संग्रह का कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। सभा के संस्थापक दिलीप पोद्दार एडवोकेट, पूर्व महामंत्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट एवं कपिल अग्रवाल ‘दाल वाले’ ने भी अपने विचार रखे। बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय टालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (राम जी गारमेंट), कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष मित्तल (मोनू), मंत्री गौरव अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मुकेश जालान, संस्थापक सदस्य दिलीप पोद्दार एडवोकेट एवं केशव किशोर गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। बैठक का संचालन महामंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में सभा के सदस्य एवं अग्रबंधु मौजूद रहे। अंत में सभा अध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। बैठक में अग्रसैन जयंती एवं दो दिवसीय मेले को सफल बनाने के लिए तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page