
हाथरस 21 सितम्बर । ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल में चौथे दिन भी छोटी बड़ी करीब 125 से अधिक कुश्तियां लड़ी गई, जिनमे कुछ कुश्ती आर पार हुई तो कुछ बराबरी पर छुटी। वही दंगल में खिताबी भिड़न्त में अंतिम कुश्ती 3 लाख 51 हजार रुपये ईनाम की दो बडे पहलवानों भारत केसरी पहलवानों के बीच लड़ी गई और काफी जोर आजमाइश के बाद कुश्ती बराबर रही। जबकि दंगल में दूसरे नंबर की कुश्ती 2 लाख 51 हजार रुपए इनाम की लड़ी गई और यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।रोमांच भर देने वाली कई कुश्तियां आरपार होने पर दंगल स्टेडियम रोमांच से झूम उठा।इस दौरान दंगल स्टेडियम में मौजूद जनता ने मल्ल विद्या के रोमांच से भरे जौहर देखकर दंगल का जमकर आनंद लिया। दंगल अखाड़े में एक से बढ़कर एक पहलवानों की कुश्ती आयोजित कराई जा रही हैं और इन कुश्तियों ने दंगल में भारी जोश, उत्साह व रोमांच भर दिया है।

ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा नेता पं. विपुल गौड़ के संयोजन एवं दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में देश के नामी गिरामी पहलवानों द्वारा विशाल दंगल स्टेडियम अखाड़ा में कुश्ती व मल्ल विद्या के रोमांचक जौहर दिखाये जा रहे हैं । विराट कुश्ती दंगल में अन्य राज्यों के पहलवानों के साथ-साथ क्षेत्रीय पहलवानों की भी कुश्ती जमकर कराई जा रही हैं और क्षेत्रीय पहलवानों की प्रतिभा को भी निखारा जा रहा है।। विराट अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में चौथे दिन करीब 125 से अधिक कुश्ती लड़ी गई, जिनमे ₹11000 इनाम की कुश्ती अनुज पहलवान दिल्ली व सुखवीर पहलवान तकिया के बीच लड़ी गई और यह रोमांचक मुकाबला हुआ।लेकिन बराबर रहा। ₹11000 ईनाम की कुश्ती मोहित पहलवान पवन व्यायाम शाला एवं ललित पहलवान मथुरा के बीच हुई और यह कुश्ती बराबर रही। वहीं भूरा पहलवान दिल्ली व बीके पहलवान मथुरा के बीच 21 हजार रुपये ईनाम की कुश्ती लड़ी गई।यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और मथुरा के पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को अपने पहलवानी दांव पेच से शिकस्त देकर जीत हासिल कर ली। 11000 ईनाम की कुश्ती गोविन्दा बजरंग अखाड़ा तथा सनी पहलवान मथुरा के बीच लड़ी गई और यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। ₹11000 ईनाम की कुश्ती सौरभ पहलवान मनसा देवी तथा लाखन पहलवान भूतेश्वर के बीच लड़ी गई और यह कुश्ती सौरभ पहलवान रोमांचक तरीके से जीत ली । ₹11000 ईनाम की कुश्ती सौरभ पहलवान बजरंग अखाड़ा व तेजवीर पहलवान बघना के बीच लड़ी गई और इस कुश्ती में तेजवीर पहलवान ने जीत हासिल कर ली। जबकि कुश्तियों में सबसे ज्यादा रोमांच उस समय पैदा हो गया, जब दंगल अखाड़े में पहलवानों द्वारा मल्ल विद्या के रोमांचक जौहर दिखाते हुए दंगल स्टेडियम में भारी संख्या में मौजूद जनता को मल्ल विद्या के दांव पेच से जहां रोमांच भर दिया और जनता ने जमकर मल्ल विद्या के प्रदर्शन व रोमांच का आनंद लिया । विराट कुश्ती दंगल में 51 हजार रुपये ईनाम की कुश्ती अमन पहलवान मथुरा व कृष्णा पहलवान हरियाणा के बीच आयोजित की गई और यह कुश्ती कुछ ही मिनट मुकाबला चला था कि मथुरा के पहलवान अमन पहलवान ने मुकाबला आर पार कर दिया और मुकाबला को देखकर जनता रोमांच से झूम झूठी। विराट कुश्ती दंगल में दंगल की दूसरे नंबर की बड़ी कुश्ती 2लाख 51 हजार रुपये ईनाम की युधिष्ठिर पहलवान पलवल एवं हरिओम पहलवान तिरवाया के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ और इन दोनों पहलवानों ने भी जनता को रोमांचक जौहर दिखाते हुए मुकाबला बड़ी दमदारी के साथ लड़ा गया और अंत में मुकाबला बराबर रहा।

विराट दंगल में पहले नंबर की अंतिम कुश्ती 3 लाख 51000 रुपए ईनाम की कुश्ती भारत केसरी अंकित पहलवान अखाड़ा गोपाल मथुरा एवं भोला पहलवान जयवीर अखाड़ा हरियाणा भारत केसरी के बीच आयोजित की गई और दोनों पहलवान के बीच काफी जोर आजमाइश के बाद कुश्ती बराबर रही। इस दौरान पहलवानों द्वारा मल्ल विद्या के ऐसे ऐसे जौहर दिखाए गए और जिन्हे देखकर जनता रोमांचित हो उठी।। विराट अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में दंगल के आज पांचवे दिन भी कई बड़े रोमांचक मुकाबले भारत केसरी पहलवानों के बीच आयोजित होंगे, जो दंगल प्रेमी जनता को मल्ल विद्या के रोमांच भर देने वाले जौहर दिखाकर दाऊ बाबा के प्रिय खेल को और भी ज्यादा रोचक एवं दिलचस्प बनाएंगे। अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा और मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय का दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं दंगल सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले तथा पूरी दंगल कमेटी द्वारा माला, दुपट्टा, पगड़ी पहनाकर तथा विशाल फूलों का हार तथा गदा व दाऊ बाबा का छवि चित्र भेंटकर स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। वही दंगल में अन्य सभी अतिथियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारियों तथा पहलवानों का दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, दंगल के विशेष सहयोगी एवं सक्रिय भूमिका निभा रहे सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले, दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा, दंगल स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, दंगल सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सौरभ शर्मा आरटीओ व सह कोषाध्यक्ष उदित शर्मा, सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित,द्वारा संयुक्त रूप से पगड़ी बांधकर, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा बड़ी तस्वीर एवं गदा भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया।। मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल को भव्यता से कराये जाने पर दंगल संयोजक विपुल गौड का समर्थकों द्वारा विशाल फूलों का हार से जोरदार स्वागत और गदा भेंटकर सम्मान किया गया। दंगल अखाड़े में दंगल में पहलवानों की कुश्तियों की रेफरीशिप मुकेश पहलवान, तरूण पहलवान, नवल उस्ताद, एनआई कोच तेजबहादुर द्वारा की जा रही है। जबकि दंगल की कमेंट्री कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, सुनील बैनवाल, सचिन पहलवान द्वारा की जा रही है। वहीं दंगल की व्यवस्थाओं में सहयोगी हिमांशु गौड़, विपिन लवानियां, अनूप यादव, सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर,लाला दीक्षित, रजत चतुर्वेदी व प्रतीक शर्मा आदि द्वारा व्यवस्थाओं को संभाल जा रहा है।







