Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 20 सितम्बर । कस्बा मुरसान में फुसकरा रोड स्थित जाहरवीर मंदिर से रविवार देर शाम को श्रद्धा और भक्ति के साथ जाहरवीर बाबा का पावन डोला निकाला गया। डोला फुसकरा रोड से बघेल मोहल्ला, बड़े बाजार होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचा। इसके बाद डोला वापस मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। डोले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। आयोजकों ने बताया कि रविवार रात्रि श्री जाहरवीर बाबा की पावन ज्योत का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर बाबा की ज्योत के दर्शन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, लक्ष्मीकांत सारस्वत एडवोकेट, रमेश बंसल, अजीत गोस्वामी, अभिषेक सारस्वत (चिंका ), कालीचरण सिंह, संतोष तिवारी, दिलीप कोचवान, राधे लाल अग्रवाल, देवेंद्र दीक्षित, संतोष बघेल, रवेंद्र कुशवाह, शरद गौड़, प्रेमपाल गोस्वामी, हरिया गोस्वामी और शरद कुशवाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page