सादाबाद 19 सितम्बर। नगला चौधरी निवासी नीरज चौधरी की बेटी अनुराधा चौधरी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में सीआईएसआई नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप रसायन विज्ञान का रिजल्ट आया है। इसमें अनुराधा ने पूरे भारत में 61 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया। इस खबर से परिवार और जानने वालों में खुशी का माहौल है। अनुराधा की इस सफलता पर आगरा रोड स्थित उनके घर पर सम्मान समारोह रखा गया। इस दौरान अनुराधा और उनके परिवार के सदस्यों को पगड़ी पहनाई गई। उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए। मिठाई खिलाकर अनुराधा की उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस मौके पर परिवार और जानने वालों ने अनुराधा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपनी सफलता पर अनुराधा चौधरी ने बताया कि यह उनकी लगातार कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान परिवार ने उन्हें पूरा सहयोग और हौसला दिया। खासकर उनके पिता नीरज चौधरी, मां राजकुमारी चौधरी और छोटे भाई शुभम चौधरी ने उनका मनोबल बढ़ाया। अनुराधा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। अनुराधा ने बताया कि वह आगे भी रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहती हैं। इससे वह देश और परिवार का नाम रोशन करेंगी। परिवार के लोगों ने कहा कि अनुराधा ने अपनी मेहनत से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि सादाबाद क्षेत्र को भी गर्व महसूस कराया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के छात्रों में भी उच्च शिक्षा और रिसर्च के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
बाघऊ के पास गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर,
November 6, 2026
हिस्ट्रीशीटर पर तीन लाख रुपये की चौथ
November 6, 2026
विद्युत उपकेंद्र पर तार फेंककर ब्रेकडाउन करने
November 6, 2026
स्कार्पियो की मांग को लेकर विवाहिता का
November 6, 2026
महिला और उसके बेटों के साथ मारपीट,
November 6, 2026
14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने
November 6, 2026
टेंपो को बचाने के प्रयास में गड्ढे
November 6, 2026
Weather
Hathras
11:12 pm,
Nov 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




