Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारत के भविष्य को लेकर अपने विचार और कल्पनाओं को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने दीप इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 80 बच्चों, भाषण प्रतियोगिता में 10 बच्चों और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने पर बच्चों की सराहना की।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यालय में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 42, भाषण प्रतियोगिता में 7 और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय हतीसा का भी भ्रमण किया। यहां ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 93 बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास, जिम्मेदार नागरिक बनने और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page