Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 सितम्बर। कस्बे में गणेश उत्सव को लेकर इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। नगर के प्रमुख मंदिरों और गली-मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं पर लगातार पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं। सादाबाद के लाटेश्वर महादेव मंदिर और काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में गणेश प्रतिमाओं की रोज विधि-विधान से पूजा की जा रही है। इसके अलावा, नगर के अलग-अलग मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं और समितियों ने प्रतिमाएं स्थापित की हैं। यहां भी सुबह-शाम आरती का आयोजन होता है। आरती के समय घंटियों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। आरती के बाद भगवान गणेश का प्रसाद बांटा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणपति उत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है। कई जगहों पर लोग परिवार के साथ पहुंचकर गणेश प्रतिमा के दर्शन और पूजा कर रहे हैं। प्रतिमा स्थलों को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सुंदर बनाया गया है। आयोजक रोज धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। शाम के समय प्रतिमा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में आरती में शामिल होकर भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं। कस्बे में गणपति उत्सव के चलते जगह-जगह ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान गणेश विघ्नों को दूर करने वाले और मंगलकारी देवता हैं। इसी आस्था के साथ लोग प्रतिमाओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page