Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम ‘एक शाम अटल जी के नाम’ इस वर्ष भी काव्य, साहित्य और राष्ट्रभाव की अनुपम छटा बिखेरेगा। कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को रात्रि 8 बजे से मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में किया जाएगा। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रसेवा और साहित्यिक योगदान को समर्पित इस आयोजन में अटल जी की स्मृतियों को नमन करने के साथ देशभर के प्रसिद्ध कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण देश के विख्यात गीत एवं गजल सम्राट डॉ. विष्णु सक्सेना होंगे, जो अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके साथ गौरव चौहान, अमित शर्मा, राम भदावर, सपना सोनी, डॉ. नितिन मिश्रा, दुर्गेश तिवारी एवं उन्नति भारद्वाज भी हास्य, व्यंग्य, ओज, वीर रस, श्रृंगार एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत काव्य प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के दौरान अटल जी की स्मृति में विशेष छप्पन भोग का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके श्रद्धालुओं को दर्शन एवं प्रसाद का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक हरिगढ़ विभाग श्री गोविन्द जी, अतिरिक्त अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद श्री केशव चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रजबहादुर भारद्वाज, सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। आयोजक तरुण शर्मा, जय शर्मा एवं प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि ‘एक शाम अटल जी के नाम’ मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। उन्होंने नगरवासियों, साहित्य प्रेमियों एवं काव्य रसिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर काव्य संध्या का आनंद लेने का आह्वान किया। इस मौके पर अमित कुशवाह, मयंक वार्ष्णेय, रोहित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विजय गुप्ता, ऋषि वार्ष्णेय, दीपक भारद्वाज, गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा, बालप्रकाश वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल, अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री, किशन भारती, हर्षित गौड़ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page