Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 सितम्बर। थाना मुरसान क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी देवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर एक युवक और उसके साथियों पर नाबालिग भतीजे के साथ मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। तहरीर के अनुसार 16 सितंबर की सुबह देवेंद्र सिंह का नाबालिग भतीजा अरुण पुत्र रनवीर सिंह पढ़ाई के लिए घर से लाइब्रेरी जा रहा था। आरोप है कि कुरावली के पास नागेंद्र उर्फ भोला अपने तीन साथियों के साथ बाइक से आया और छात्र को रोककर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर भोला ने कथित तौर पर छात्र का गला दबाया और धमकी दी कि शोर मचाने पर उसे वहीं मार देगा तथा लाइब्रेरी में भी देख लेने की बात कही।

आरोप है कि लाइब्रेरी के गेट पर पहुंचने के बाद भोला ने छात्र को फिर पकड़ लिया और अंदर ले जाकर उसका गला दबाते हुए धमकी दी कि अगले दिन से लाइब्रेरी आने पर उसके परिवार को देख लेगा। छात्र ने किसी तरह अपने भाई अर्जुन को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उसके चाचा देवेंद्र मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां भोला के पिता देवेंद्र पुत्र बनी सिंह सहित अन्य लोगों ने भी गाली-गलौज की और कथित तौर पर प्रधानी छोड़ने तथा चुनाव तक जान से खत्म करने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page