हाथरस 17 सितम्बर। पर्युषण पर्व के दूसरे दिन हाथरस के विभिन्न जैन मंदिरों में नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। रात्रि के समय मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिनमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में पंडित विशाल जैन वेद के निर्देशन में श्री दसलक्षण महापर्व का द्वितीय दिवस उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को बताया गया कि उत्तम मार्दव धर्म मनुष्य को विनम्रता का भाव सिखाता है। मान अर्थात घमंड को महाविष के समान बताया गया है, जो मनुष्य के लिए नीच गति का कारण बनता है। इसलिए मनुष्य को अहंकार का त्याग कर उत्तम मार्दव धर्म को धारण करना चाहिए। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं श्री दसलक्षण महामंडल विधान भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रावकों ने डिजिटल फास्टिंग के तहत मोबाइल एवं सोशल मीडिया के त्याग का नियम भी लिया। प्रथम एवं द्वितीय शांतिधारा की बोली क्रमशः मनीष जैन रंग वाले एवं राहुल जैन ने ली।
नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मथुरा चौरासी जैन मंदिर से आए विवेक जैन शास्त्री के सानिध्य में अभिषेक संपन्न हुआ। यहां शांतिधारा की बोली अमित जैन गणेश सिटी तथा दूसरी शांतिधारा की बोली अध्यापक मनोज जैन ने ली। वहीं नयाबांस स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में पूजन हिमांशु जैन ने कराया। प्रथम अभिषेक की बोली श्री जैन नवयुवक सभा एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने ली, जबकि पुलकित जैन ने भी सहभागिता की। शांतिधारा की बोली कुनाल जैन तथा दूसरी शांतिधारा की बोली संरक्षक मुकेश जैन ने ली। कार्यक्रमों में श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, गुड्डू जैन, कमलेश जैन लाल वाले, उमेश चंद्र जैन, संजीव जैन अमीन, अनूप जैन लाल वाले, कैलाश चंद जैन, सुमत कुमार जैन, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन भूरा, कपिल जैन चूरन वाले, सतेंद्र जैन, यतीश जैन, नमन जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, विजय जैन, निखिल जैन, सुरेंद्र जैन गप्पू, राजू जैन, संजय जैन रंग, विवेक जैन, श्वेतांक जैन, राज कुमार जैन लोहिया, बिंटू जैन, इंजीनियर पीके मोनू जैन, गगन जैन, धर्मेंद्र जैन, अतुल जैन सूत वाले, संजीव जैन सूत वाले, अतुल जैन वसुंधरा, अनूप जैन सूत वाले, अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, धीरज जैन रिंकू, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे।









