Hamara Hathras

Latest News

सासनी 16 सितम्बर। सासनी कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई। न्यू सीलमपुर निवासी लक्ष्मण सिंह उर्फ गौतम, पुत्र बिलेन्द्र कुमार, कुछ दिन पहले सासनी के नया बिजलीघर स्थित अपने मामा के घर घूमने आया था। बताया गया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह गुनगुन एन्क्लेव कॉलोनी से अपने घर लौट रहा था, तभी हाथरस की ओर से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सरकारी एंबुलेंस से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page