Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। कोतवाली हाथरस क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में मामूली विवाद को लेकर एक महिला समेत तीन लोगों ने पिता-पुत्र पर चाकू और लाठी से हमला कर दिया। घटना में दोनों घायल हो गए। पीड़ित सिंदी बाबू उर्फ सिद्धी निवासी लाला का नगला ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर था, तभी मोहल्ले की रहने वाली साइना, उसका पति अज्जो और बेटा सब्बू वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि साइना ने उसके चेहरे पर आंख के नीचे चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसका बेटा सादिक बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोप है कि अज्जो और साइना ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिता-पुत्र किसी तरह जान बचाकर मोहल्ले की पुलिस चौकी पहुंचे, जहां से उन्हें कोतवाली हाथरस भेजा गया। पीड़ित ने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page