Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 15 सितम्बर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत की। इसकी अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की। महापंचायत में किसानों ने क्षेत्र की आठ मुख्य समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्मा और चंद्रेश चौधरी समेत अन्य किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। इसमें समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई। किसान नेताओं ने बताया कि गांवों में बिजली सप्लाई समय पर नहीं हो रही है। इससे किसानों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। नहरों और बंबों की सफाई नहीं होने से सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। कई जगहों पर नहरों और बंबों का पानी आखिर तक नहीं पहुंच रहा, जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में दिक्कत आ रही है। ज्ञापन में गांवों के बाहर शराब के ठेके खोलने की मांग भी की गई। किसानों का कहना था कि आबादी के बीच ठेके होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसके अलावा, किसानों की जमीन के रिकॉर्ड में दर्ज गलतियों को ठीक कराने और गांवों में हुए अवैध कब्जों को हटवाने की मांग भी रखी गई। किसानों ने परसोरा गांव में टूटे हुए प्राथमिक स्कूल की बिल्डिंग बनवाने की मांग भी की। उनका कहना था कि पुरानी बिल्डिंग में बच्चों की सुरक्षा को खतरा रहता है। नगला ब्राह्मण से नगला भोलू तक खराब सड़क को भी बनवाने की मांग ज्ञापन में शामिल थी। पंचायत में किसान नेताओं ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सबसे पहले होना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे और उन्होंने अधिकारियों से मांगों पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page